- Hindi News
- National
- स्वागत से गदगद रजत पदक विजेता पूजा ढांडा बोलीं गोल्ड न मिलने का मलाल, एशियाड में पक्का लाऊंगी
स्वागत से गदगद रजत पदक विजेता पूजा ढांडा बोलीं-गोल्ड न मिलने का मलाल, एशियाड में पक्का लाऊंगी
उपमंडल के गांव बुडाना निवासी पूजा ढांडा ने हाल ही में सम्पन्न हुए 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में रजत पदक जीतकर गांव, प्रदेश व देश का नाम विश्व में रोशन किया। मंगलवार पैतृक गांव बुडाना पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े व फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। पूजा को खुली जीप में बैठाकर स्वागत स्थल पर लाया गया। इस दौरान महिलाओं ने नाच गाकर पूजा को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। पूजा ने बताया कि मु़झे पहले राउंड में अंक गंवा देने का मलाल है। जिसके कारण मुझे गोल्ड से वंचित रहना पड़ा। आगे एशियाई खेलों में गोल्ड लाने का पूरा प्रयास रहेगा। इस अवसर पर हरियाणा ओलिम्पिक एसोसिएशन के प्रदेश महा सचिव बिजेंद्र लोहान ने कहा की पूजा ने रजत पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया है। मां कमलेश ने कहा की मेरी बेटी को कोच का पद तो मिला हुआ है लेकिन उसे अब डीएसपी का पद मिलना चाहिए। पिता अजमेर ने बताया कि मैंने अपनी बेटी को खेलों में भाग लेने के लिए इसे बचपन से प्रेरित किया है। उसी तरह प्रत्येक माता पिता भी अपनी बेटियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। भाजपा के युवा नेता अजय सिंधू ने भी इस मौके पर पहुंचकर विजेता खिलाड़ी पूजा का स्वागत किया। सरपंच रणधीर सिंह ने गांव की तरफ से गदा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र लांबा, शैलेंद्र सरपंच कापड़ो,राजपाल,धर्मबीर,हरिराम, हरिकिशन, अड़ीमल, रामधारी, मा. ईश्वर, प्रिंस पंच, महाबीर, प्रमोद कुमारी, दादी राजपति, खजानी, चंद्रमुखी, सुदेश, मुकेश,अनिता,मीनू, कांता,रितू मौजूद थे।
बास में भी स्वागत
बास| अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा ढांडा का दिल्ली से अपने पैतृक गांव बुडाना में जाते समय बास में जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व विधायक सरोज मोर व राज सिंह मोर सहित गांव बास व आसपास के अनेक गांवों के गणमान्य लोग उसका स्वागत करने पहुंचे।
डॉ. कुलदीप मोर, बलवान प्रधान, मार्केट कमेटी हांसी चैयरमैन कुलवंत बामल, सतीश, सरपंच तीर्थ, किताब सिंह, भरत सिंह, मनीष, सूबेदार करण सिंह, मास्टर जयपाल सिंह, सुभाष पहलवान, बलवान, राजेश, मनोज पूजा ढांडा के स्वागत समारोह में मौजूद थे।
खुली जीप में सवार होकर गांव बुडाना में प्रवेश करतीं विजेता पूजा।
रजत पदक जीत कर लौटीं किरण गोदारा का हांसी में स्वागत करते खेल प्रेमी।
कुश्ती खिलाड़ी किरण गोदारा का शहर में किया गया स्वागत
हांसी | आस्ट्रेलिया में चल रहे 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक हासिल करने वाली किरण गोदारा के हांसी पहुंचने पर स्वागत किया गया। लोगों ने नोटों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कुश्ती खिलाड़ी किरण गोदारा दिल्ली हवाई अड्डे से हिसार के लिए रवाना हुई तो हांसी शहर में प्रवेश करने पर टेलीफोन एक्सचेंज के सामने उनके काफिले का स्वागत किया गया। इस दौरान ब्रह्मपाल बिश्नोई, विनोद हाजमपुर, सुशील कुमार, बलवान ढाणा कलां, आनंद महता आदि उपस्थित थे।