कृषि कार्य में हादसे के शिकार लोगों को चेक वितरित किए
उपमंडल की अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में प्रधान महाबीर शर्मा ने 8.50 लाख के चेक वितरित किए। इनमें रामफल बास, राजेंद्र बडाला, सोना देवी खेड़ी लोहचब, सतपाल भकलाना, शिवधारी, जुगनी डाटा व बिरमती बास आदि शामिल रहे।
मार्केट कमेटी चेयरमैन महाबीर शर्मा तथा सचिव रामकुमार लोहान ने बताया कि कृषि क्षेत्र में कार्य करते समय दुर्घटना होने पर अंग भंग हो जाने अथवा जान की हानि होने पर मुख्यमंत्री खेतीहर किसान व मजदूर सहायता योजना के तहत ये सहायता राशि के चेक दिए जाते हैं ताकि ऐसे समय उसको कुछ आर्थिक राहत मिल सके। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रामफल लोहान, लेखाकार विजेंद्र सिंह, अर्जुन देव मण्डी सुपरवाइजर, कृष्ण दूहन पेटवाड़, वेद प्रकाश बंसल, सुनिल कुमार, रामदिया लोहान, सतबीर शर्मा, पूर्व पार्षद महेंद्र शर्मा, हरकेष शर्मा आदि उपस्थित थे।
चेक वितरित करते हुए महाबीर शर्मा व सचिव रामकुमार लोहान।