पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होमगार्ड जवानों को पंचकूला पहुंचने का न्योता

होमगार्ड जवानों को पंचकूला पहुंचने का न्योता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौंद | कस्बे की अनाज मंडी में अपनी मांगों को लेकर हुई होमगार्ड के जवानों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष विकास रंगा व कोषाध्यक्ष राजबीर ने 18 मई को बड़ी संख्या में पंचकूला पहुंचने का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि हम 3 मई को रोहतक में मुख्यमंत्री से मिले थे। उन्होंने हमारी मांगों बारे 15 दिन के अंदर समाधान करने की बात कही थी। अभी तक कुछ नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए 15 दिनों का समय 18 मई को समाप्त हो रहा है। अत: 18 मई को प्रदेश भर से होमगार्ड जवान पंचकूला में एकत्रित होंगे। उन्होंने बताया कि 365 दिन रोजगार देने, निकाले गए जवानों को वापिस लेने तथा 2015 के सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान काम समान वेतन देने आदि हमारी मुख्य मांगें हैं। यदि उस दिन कोई घोषणा नहीं हुई तो पंचकूला में पहुंचे होमगार्ड के जवान कोई भी निर्णय लेने को मजबूर होंगे।

खबरें और भी हैं...