पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगरपालिका तथा दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल रही जारी

नगरपालिका तथा दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल रही जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौंद | नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपालिका के सफाई तथा दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी। धरने की अध्यक्षता नरेश कुमार ने की और संचालन देवेंद्र लोहान ने किया। नगरपालिका नारनौंद के गेट के सामने हड़ताली कर्मचारियों ने धरना दिया तथा सरकार विरोधी नारेबाजी की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारी विरोधी है। सरकार ने वायदा किया था कि हम सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे, ठेका प्रथा बंद करेंगे, पुरानी पैंशन स्कीम को लागू करने तथा पंजाब के समान वेतन देंगे। सत्ता में आने के साढ़े तीन वर्ष बाद भी अपने वायदों को पूरा नहीं किया। हड़ताल का सिंचाई, बिजली, स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य आदि विभागों ने समर्थन किया। इस अवसर पर रोहताश शर्मा, वजीर सिंह, संजय पानू, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र खटक, रविंद्र बिसला, संतोष, रामकली, विद्या आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...