पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं शनिदेव: रमेश

भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं शनिदेव: रमेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौंद | कस्बे के खांडा रोड पर बसंती माता मंदिर परिसर में स्थित शनि मंदिर प्रांगण में शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुबह हवन किया गया तथा भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। इस अवसर पर गायक कलाकारों कृष्ण गोदारा, तिलकराज सरहेड़ा, धनपति पाली, सुंदर ढाणी व पवन नारनौंद आदि ने शनि देव की महिमा का गुणगान करते हुए समां बांध भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंदिर के पुजारी रमेश शर्मा ने बताया कि शनिदेव बहुत ही दयालु हैं। जिन पर इनकी कृपा दृष्टि हो जाती है उसके वारे न्यारे हो जाते हैं। जो भी भक्त श्रद्धा पूर्वक इनके समर्पित हो जाता है ये उसकी हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर पुजारी रमेश, ओमजीत, कैलाश शर्मा व सोनू मित्तल आदि ने विशेष रूप से सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...