नारनौंद | खेड़ी चौपटा में 26 मई को किसान युवा अधिकार रैली का आयोजन किया जाएगा। पूर्व एसई नगर निगम दिल्ली तथा कृषक समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलबाग ढांडा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रैली में मुख्य वक्ता के तौर पर रणदीप सिंह सुरजेवाला शिरकत करेंगे। ढांडा ने बताया कि अभी तक प्रदेश की भाजपा सरकार के कामकाज से ग्रामीणों बेहद खफा है। जहां किसानों को उनकी फसलों के उचित रेट न मिलने से भारी रोष है वहीं युवा रोजगार न मिलने से बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अफसरों पर सरकार की कोई पकड़ नहीं है। इस अवसर पर उनके साथ कपिल श्योराण प्रदेश महासचिव कृषक समान, जगदीश मंढौली, राजसिंह ढाण्डा, सुरेश, प्रमोद, पूर्व सरपंच सूबेसिंह, धूप सिंह खेड़ी, ईश्वर सिंह, बलजीत सिंह, बारिश संधु डाटा आदि मौजूद थे।