पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीएसपी ने जांच रिपोर्ट कार्रवाई में तेजी लाने के दिए निर्देश

डीएसपी ने जांच रिपोर्ट कार्रवाई में तेजी लाने के दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी जिला पुलिस कप्तान प्रतीक्षा गोदारा के आदेश पर हांसी के डीएसपी नरेंद्र कादयान ने नारनौंद थाने का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने तमाम रिपोर्टों का अवलोकन किया। थाना के पुराने रिकार्ड को सही ढंग व उसके रख रखाव और थाने की सफाई के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी ली। थाने से सभी कर्मचारियों को जांच रिपोर्ट कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश जारी किए। उपमंडल के गांव में नाबालिग से हुए रेप की जांच बारे में उन्होंने बताया कि अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है, जो पंचकूला भेजी हुई है। उसके आने के बाद इस अपराध की परत अपने आप खुल जाएगी व सच्चाई सामने आ जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ नारनौंद थाना प्रभारी साधुराम, अमन कुमार, कमल, वीरेंद्र सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...