नारनौंद उपमण्डल के उपासना सी.सै. स्कूल ने हरियाणा बोर्ड के रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन किया। उसकी छात्रा परिधि भैरों सुपुत्री जगदीश भैरों, उपासना सी.सै. स्कूल नारनौंद ने 500 में से 476अंक लेकर नारनौंद उपमण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनु ढांड़ा सुपुत्री राजकुमार बुडाना ने 500 में से 468 अंक प्राप्त किये। कुल 52 बच्चों ने बोर्ड मैरिट प्राप्त की तथा 80 बच्चों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। किरण बाला पुत्री वेद प्रकाश पाली ने 500 में से 465 अंक प्राप्त किये।
किरण
मनु
परिधि