पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेटवाड़ राजकीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

पेटवाड़ राजकीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौंद | उपमंडल के गांव पेटवाड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आने पर एसएमसी अध्यक्ष व मै बर, सरपंच व ग्राम पंचायत सदस्यगण व गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रधानाचार्य सतेंद्र नेहरा व स्टाफ सदस्यों का स्कूल में पहुंच कर धन्यवाद किया तथा उन्हें बधाई दी। इसके बाद गांव में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा खुशी व्यक्त की गई तथा समय समय पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सीएमसी अध्यक्ष कविता देवी व एसएमसी सदस्यगण, सरपंच राजेंद्र प्रसाद, ग्राम पंचायत सदस्य सतबीर दूहन, एसएमसी सदस्य मनोज सोनी, विनोद कुमार, गांव के गणमान्य व्यक्ति, प्रधानाचार्य सतेंद्र नेहरा व सभी स्टाफ सदस्यगण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...