पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू : दुष्यंत चौटाला

भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू : दुष्यंत चौटाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा सरकार की नीतियों ने युवाओं को बेरोजगार कर दिया है। अत: युवाओं में काफी रोष है। आनेवाले चुनावों में इनेलो बसपा गठबंधन सरकार बनाएगा। कर्नाटक घटनाक्रम के बाद प्रदेश में भाजपा के खिलाफ उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

सांसद दुष्यंत चौटाला कस्बे के बस अड्डे पर स्थित दादा देवराज धर्मशाला में नारनौंद हलके के गांवों के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। चौटाला ने कहा कि इनेलो व बसपा का संघर्ष लुटेरे वर्ग के खिलाफ रहा है। इससे पहले बसपा के पूर्व जिला प्रभारी गुरचरण सिंह, हलका प्रधान रामदिया, कोषाध्यक्ष डा. दिलबाग सिंह, प्रकाश बौध, विक्रम पेटवाड़ व अन्य बसपा नेताओं ने सांसद दुष्यंत चौटाला को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, हलका प्रधान सतबीर सिसाय, किसान सेल के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र लोहान, नपा पार्षद प्रतिनिधि मनीष भट्ट व रोहताश लोहान, जिला उपप्रधान राजसिंह मोर, धर्मवीर सिसाय, अमित बूरा, सुशील खर्ब, धर्मपाल मित्तल, राम अवतार मित्तल, सेवापति पानू, सुरेंद्र कौर खर्ब आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...