पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जात पात का जहर घोल रही भाजपा : रेनुका बिश्नोई

जात-पात का जहर घोल रही भाजपा : रेनुका बिश्नोई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार की हठधर्मिता, तानाशाही सोच एवं प्रदेशवासियों की समस्याओं के निवारण के प्रति उदासीन रवैये के कारण शहरों में गंदगी के ढेर लग गए हैं। अपनी मांगों को लेकर पिछले 12 दिनों से हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों से बात करने की बजाय सरकार व उसके अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जिस तरह से संवैधानिक मर्यादाओं को कुचलने का प्रयास भाजपा द्वारा किया गया। यह बात विधायक रेनुका बिश्नोई ने नारनौंद की पंजाबी धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। चुनावी पराजय को देखकर समाज में जात-पात का जहर घोलने का प्रयास किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं कोे कहा कि लोकसभा चुनावों में एक वर्ष से भी कम समय रह गया है और आप लोग गांव-गांव, घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करें और पिछले चुनाव में इनेलो ने जो जात-पात का जहर समाज में घोला उसकी असलियत जनता के बीच जाकर बताएं। इस दौरान रणधीर सिंह पनिहार, संजय गौतम, भूप कौशिक, राजेश सिहाग, नीलम सिहाग, राजबीर ढांडा, कुलदीप गौतम आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...