पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के नेतृत्व में नारनौंद नगरपालिका कार्यालय के सामने सभी विभागों के कर्मचारी एकत्रित हुए। वहां से सभी कर्मचारी जुलूस की शक्ल में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए खांडा मोड, जींद रोड, पुराना बस अड्डा से होते हुए अनाज मंडी में स्थित वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के कार्यालय पहुंचें। वहां पहुंचकर कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कार्यालय में उपस्थित बलराज लोहान को वित्तमंत्री के नाम अपनी मांगों पुरानी पैंशन स्कीम बहाली बारे ज्ञापन सौंपा। बलराज लोहान ने कहा कि आपका यह ज्ञापन आज ही वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय भेज दिया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आज का यह प्रदर्शन 29 अप्रैल को जींद में आयोजित कर्मचारी रैली में लिए गए निर्णय के अंतर्गत किया गया है। प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की भावना के अनुरूप कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन को तेज करने पर मजबूर होंगे। नेताओं ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी 2004 से सैन्य कर्मचारियों को छोड़कर सभी विभागों के कर्मचारियों के लिए अंशदायी पैंशन योजना लागू की गई है। इसी तर्ज पर हरियाणा में यह योजना 1 जनवरी 2006 से लागू की गई है। इस योजना में पैंशन की कोई गारंटी नहीं। शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव के हिसाब से पैंशन का निर्धारण होगा। जो लगभग 800 से 1100 रुपए प्रतिमाह तक सीमित है। लेकिन पुरानी स्कीम के अनुसार सेवानिवृत कर्मचारी को अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत पैंशन के रूप में मिलना निश्चित था। उन्होंने कहा कि जब सांसद व विधायक एक बार चुने जाने के बाद आजीवन पैंशन का हकदार बन जाता है तो सरकारी कर्मचारी को 25 से 30 वर्ष तक की सेवा के बाद भी लाभ से वंचित करना कर्मचारी के साथ धोखा है। प्रदर्शन में जिला प्रधान सुरेंद्र मान, ब्लॉक प्रधान रोहताश शर्मा, सचिव रमेश दलाल, देशकबीर, वजीर सिंह, देवेंद्र लोहान, नरेश कुमार,राजेश पेटवाड़, प्रोमिला, डा. सतीश, चंद्रप्रकाश नागर, राजबीर अग्रोहा आिद थे।

खबरें और भी हैं...