नारनौंद पैक्स के अंतर्गत आने वाले चार गांवों के पैक्स सदस्यों द्वारा प्रधान व उप प्रधान का चुनाव हुआ। इसमें सर्व सम्मति से अनीता देवी नारनौंद धर्मप|ी महाबीर शर्मा को प्रधान तथा रामकुमार कागसर को उप प्रधान चुना गया।
कस्बे के मोठ रोड पर स्थित द नारनौंद किसान प्राइमरी एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की प्रबंधक कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में निरीक्षक सहकारी समितियों नारनौंद, ब्रांच प्रबंधक सीवी नारनौंद सहित सभी कमेटी सदस्यों जसबीर सिंह राजथल, रामकुमार कागसर, मालाराम भैणी अमीरपुर, संजय नारनौंद, शमशेर नारनौंद, वजीर सिंह राजथल, रणबीर सिंह भैणी अमीरपुर, अनिता देवी नारनौंद व जिंद्र देवी नारनौंद सहित सभी 11 सदस्यों ने भाग लिया। पीठासीन अधिकारी कपूर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पैक्स प्रधान व उप प्रधान का चुनाव करने का प्रस्ताव पास किया गया। चुनाव की कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए कमेटी सदस्य वजीर सिंह ने प्रधान पद के लिए अनीता शर्मा धर्मप|ी महाबीर शर्मा मार्केट कमेटी चेयरमैन के नाम का प्रस्ताव रखा जिस बारे किसी भी कमेटी सदस्य ने विरोध नहीं जताया।
इस प्रकार अनिता शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। इसी प्रकार उप प्रधान पद के लिए कमेटी सदस्य रणबीर सिंह ने रामकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा इसके लिए भी हाजिर सदस्यों में से किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई और रामकुमार को सर्वसम्मति से उप प्रधान नियुक्त किया गया।
चुनाव पांच वर्ष के लिए किया जाता है तथा सरकार द्वारा पैक्स बनाने पर 2006 में भी अनीता शर्मा को पहली पैक्स प्रधान बनाया गया था।