पंजीयन...जनपद पंचायत में शुरू हुआ स्थाई आधार केंद्र
नरसिंहगढ़ | जनपद पंचायत कार्यालय में प्रतिदिन आधार कार्ड का पंजीयन और अपडेशन का काम किया जा रहा है। पंजीयन कर रहे दशरथ नागर ने बताया कि अभी तक लगभग 300 लोगों का पंजीयन और अपडेशन किया जा चुका है।आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन समय में कभी भी पहुंच कर अपडेशन करवाया जा सकता है।