पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों के बुलाने पर उपज मंडी पहुंचे विधायक, व्यवस्था बनवाईं

किसानों के बुलाने पर उपज मंडी पहुंचे विधायक, व्यवस्था बनवाईं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी के सब्जी मंडी वाले क्षेत्र में चल रहे चना-मसूर के खरीदी केंद्र का शुक्रवार को विधायक गिरीश भंडारी ने निरीक्षण किया। केंद्र पर पीने के पानी और समय पर तौल की मांग को लेकर किसानों ने विधायक को बुलाया था। इसके बाद विधायक ने दो तौल कांटे बढ़वाए और पीने के पानी के इंतजाम भी करवाए साथ ही अतिरिक्त हम्मालों की व्यवस्था की।

इसके पहले बुधवार को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने भी केंद्र का निरीक्षण किया था। तब भी किसानों ने उन्हें अपनी समस्या बताई थी। शुक्रवार को भी दोपहर 12 बजे तक जब खरीदी शुरू नहीं हुई तब किसानों ने विधायक को बुलवाया।

किसानों के ट्रैक्टरों पर आपत्ति जताई व्यापारियों ने

दूसरी तरफ सब्जी मंडी के व्यापारियों ने चना-मसूर लेकर आने वाले किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियों के प्रवेश पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि किसान उनकी सब्जियों के शेड के आगे अपने वाहन लगा देते हैं,जिससे उन्हें व्यवसाय में दिक्कतें आ रही हैं। इसकी वजह से विवादित स्थितियां भी बन रही हैं।

खबरें और भी हैं...