झज्जर नौकरी करने गया युवक लापता
नरवाना | खरल गांव से झज्जर में प्राइवेट नौकरी करने गया एक युवक लापता हो गया है। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि धूप सिंह पुत्र माना निवासी खरल 1 अप्रैल को झज्जर में प्राइवेट नौकरी करने के लिए गया था। 4 अप्रैल को उससे परिजनों की बात हुई थी लेकिन 4 अप्रैल के बाद धूप सिंह का फोन बंद हो गया और इसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हुआ और झज्जर में भी उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।