‘बाबा साहेब हर किसी को दिलाना चाहते थे समान अधिकार’
नरवाना | घासो कलां गांव में भारत र| बाबा साहेब डॉ. भीमराव अाम्बेडकर की 127वीं जयंती पूरे क्षेत्र में मनाई गई। समिति के प्रधान डाॅ. नरसी गहलोत ने बताया कि बाबा साहब ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिलवाने के लिए आंदोलन शुरू किया था लेकिन आज भी कई बार हमारे देश में असमानताएं देखी जाती है। इस मौके पर सोनू गहलोत, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, रिंकू, दिनेश उपस्थित रहे।
इसके अलावा कर्मगढ़ में भी बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि एसडीएम नरवाना डॉ. किरण सिंह और विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी सतबीर दबलैन ने शिरकत की।