6 खिलाड़ियों का हैंडबाॅल प्रशिक्षण शिविर में चयन
नरवाना | अगस्त में इंडोनेशिया में होने वाले एशियन गेम्स के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा की 6 महिला हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन हुआ। इसमें पांच खिलाड़ी नरवाना क्षेत्र की हैं। हरियाणा हैंडबाॅल संघ के महासचिव जुगमिंद्र श्योकंद ने बताया कि इनमें रितु, रिम्पी, काजल, प्राची, सोनिका शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 5 खिलाड़ियों का चयन होना गर्व की बात है। पिछले एशियन गेम्स में नरवाना की 5 महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ था।