पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 24.82 लाख रु. से जगमग होगा नरवाना

24.82 लाख रु. से जगमग होगा नरवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | एसडीएम एवं नरवाना नगर परिषद की प्रशासक डाॅ. किरण सिंह ने नगर परिषद के पदाधिकारियों तथा शहर के पार्षदों की बैठक ली। इसमें वार्ड अनुसार कार्यों की रूपरेखा तैयार कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए एक सप्ताह की अवधि में कार्यों को अंजाम देने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सचिव नगर परिषद को शहर के सभी वार्ड, गली तथा मेन बाजार में एलईडी लाइट के कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए बताया कि इस कार्य के लिए 24 लाख 82 हजार रुपए की राशि खर्च की अनुमति डीसी से प्राप्त हो चुकी है। अब नरवाना फिर से जगमग होगा। उन्होंने एमई तथा सचिव नगर परिषद को इस अवधि में पूर्ण कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शहर के टेकचंद तथा मॉडल टाउन पार्क में ओपन जिम, बेंच स्थापित करने तथा घास की कटाई व छटाई करवाई जाए ताकि यहां आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। शहर की सफाई व्यवस्था पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए वार्ड के अनुसार पार्षदों के सुझावों पर पूरा शहर में विभिन्न 26 स्थानों पर ठोस कचरा प्रबंधन कूड़ेदान स्थापित किए जाने चाहिए। यह सभी ठोस कचरा प्रबंधन कूड़ादान सार्वजनिक और आम जगहों पर रखे जाने चाहिए। बैठक में एमई सुरेंद्र सांगवान, सचिव हिमांशु, पूर्व नप प्रधान भारत भूषण गर्ग, पार्षद अजमेर श्योकंद, सुदेश चोपड़ा, हंसराज मौजूद रहे।

शहर में दोबारा लगाई जाएंगी एलईडी लाइटें : एसडीएम
नरवाना. नगर परिषद में नप अधिकारी व पार्षदों की मीटिंग लेतीं एसडीएम डाॅ. किरण सिंह।

खबरें और भी हैं...