संजय चौधरी हुए हरियाणा गौरव शिक्षक अवाॅर्ड से सम्मानित
नरवाना | राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखां में प्राचार्य के पद पर कार्यरत संजय चौधरी को उनकी बेहतरीन शैक्षणिक गतिविधियों व सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हरियाणा गौरव शिक्षक अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवाॅर्ड जलियांवाला बाग के शहीदों की स्मृति में आर्य समाज के पुरोधा स्वामी आर्यवेश द्वारा स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ टिटौली, रोहतक में सहायक निदेशक दिलबाग अहलावत सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा एक समारोह में प्रदान किया गया।