कुंभा माइनर में मिला व्यक्ति का शव
उचाना | उदयपुर गांव के पास कुंभा माइनर की टेल पर मंगलवार को एक शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मंदीप कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच है। मृतक के दाहिनी आंख के पास चोट के निशान हैं। शव को शिनाख्त के लिए नरवाना नागरिक अस्पताल शव गृह में रखा गया।