पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मचारियों ने अस्थाई कर्मियों को पक्का करने की मांग की

कर्मचारियों ने अस्थाई कर्मियों को पक्का करने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | नेहरू पार्क में ब्लॉक उझाना एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान भूपेंद्र चहल ने की। इस मौके पर एसोसिएशन के जिला प्रेस प्रवक्ता सुरेश मंगलपुर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है।

लंबे समय से कर्मचारी सरकार से मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद सरकार ने कोई समाधान नहीं किया। इसके विरोध में एमपीएचडब्ल्यू कर्मियों ने फैसला लिया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 अप्रैल से शुरू किया जा रहे रुबेला टीकाकरण अभियान का बहिष्कार किया जाएगा। कोई भी एमपीएचडब्ल्यू कर्मी इस अभियान में हिस्सा नहीं लेगा। कर्मचारियों की मांग है कि अस्थाई कर्मियों को पक्का किया जाए और नई भर्ती निकाली जाए। बैठक में रितु, विकास, प्रदीप शर्मा, रानी देवी, माया देवी, सुशील समेत कई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...