‘मुझे प्रत्येक योजना व परियोजना पर काम चाहिए’
रोजगार, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता ने मंगलवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हाल में अधिकारियों तथा शहर के मौजिज लोगों की अलग अलग बैठकें ली। इन बैठकों में डीसी अमित खत्री तथा नरवाना की एसडीएम डाॅ. किरण सिंह भी उपस्थित रहीं।
टीसी गुप्ता अधिकारियों की बैठक में नरवाना ब्लाक के विकास एवं जन सेवाओं के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों को कहा कि उन्हें विभागीय कार्य योजना नहीं बल्कि प्रत्येक योजना व परियोजना पर कार्य चाहिए। गुप्ता ने लीड बैंक मैनेजर को डीआरआई लॉन, मुद्रा लोन, स्टार्ट अप इंडिया तथा स्टैंड अप इंडिया पर 15 मई तक सभी योजनाओं के तहत इच्छुक लोगों को लोन उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि स्टैंड अप इंडिया में दो अनुसूचित जाति तथा कम से कम एक महिला जो स्वरोजगार स्थापित करने की इच्छुक हों। उन्हें ऋण उपलब्ध करवाया जाए। इसके बाद उन्होंने शहर के निगरानी कमेटी सदस्य नगर पार्षद व अन्य मौजिज व्यक्तियों की बैठक भी ली और उन्हे सभी सरकारी योजनाओं की सफलता में उनके सहयोग की अपील की। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे धरातल पर हो रहे कार्य की यथास्थिति पर नजर रखें ताकि कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे और उसमें किसी प्रकार का फर्जीवाड़ा न हो।
नरवाना. नेहरू पार्क में बच्चों से बातचीत करते अतिरिक्त मुख्य सचिव।
24 घंटे में हो खरीदे गए गेहूं का उठान
अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता ने अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी के कार्यालय में व्यापार मंडल एसोसिएशन, खरीद एजेंसी प्रतिनिधियों, मार्केटिंग बोर्ड व अन्य अधिकारियों की मीटिंग में गेहूं खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की। इस मौके पर एसडीएम डाॅ. किरण सिंह भी उनके साथ रहीं। उन्होंने कहा कि खरीदी गई गेहूं का उठान 24 घंटे के अंदर होना चाहिए ताकि किसानों को नई गेहूं लाने में कोई दिक्कत न आए। सभी गोदाम 24 घंटे खुले रहने चाहिए। अलावा पेयजल, शौचालय, बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।