खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
नरवाना सीआईए टीम ने डूमरखां कलां गांव के खेतों से बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर 3 नरवाना निवासी रोहित उर्फ रॉकी, धर्म सिंह काॅलोनी नरवाना निवासी रूपेश तथा सींसर गांव निवासी दीपक उर्फ राधे के रूप में हुई है।
पुलिस तीनों आरोपियों को मंगलवार को नरवाना अदालत में पेश करेगी। सीआईए नरवाना टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि नरवाना बिजली निगम के एसडीओ किताब सिंह ने 12 मार्च 2018 को पुलिस शिकायत में बताया कि डूमरखां कलां गांव के खेतों में ट्रांसफार्मर लगा हुआ था जो अज्ञात युवकों ने चोरी कर लिया है।
पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी रोहित, रूपेश व दीपक ने बताया है कि उन्होंने ही ट्रांसफार्मर चोरी किया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।