नरवाना | नगर परिषद में चल रही नप कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सोमवार को कांग्रेस नेत्री प्रभा माथुर ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को समर्थन किया। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी व पूरी पार्टी तन-मन-धन से आपके साथ है। हड़ताल के चलते नगर परिषद कर्मचारी संघ व हरियाणा अग्निशमन कर्मचारियों ने हड़ताल की अध्यक्षता नगर परिषद संघ प्रधान जगदीश ने और संचालन विनोद ने किया।
राज्य कमेटी के आह्वान पर नगरपालिका से अपोलो चौक होते हुए भगत सिंह चौक तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार की कोई कार्यवाही न देखकर आज नगर परिषद में प्रधान जगदीश सिंह, उपप्रधान वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राजाराम बेदी, सुरेश कुमार व अग्निशमन कर्मचारी राजा सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। इस मौके पर हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी कमलजीत, विनोद कुमार, रामनिवास, प्रवीण, बलजीत व उपप्रधान वीरेंद्र सिंह, राजाराम सलाहकार, कैशियर सावित्री देवी, राजेन्द्र टेहरपुरिया, कर्मबीर शर्मा, नरेश दनौदा, डीवाईएफवाई अपनी टीम के साथ नाटक दिखाकर हड़ताल का समर्थन किया। इस अवसर पर विनोद ड्राइवर, राजाराम, विनोद फायरमैन, कमलजीत ड्राइवर, सत्यवान नैन, राजाराम फायरमैन, जयभगवान, सोहनलाल आदि मौजूद रहे।