गनमैन की रिवाॅल्वर से हुआ फायर, युवक घायल
नरवाना | बीती रात एक युवक को अपने गममैन की रिवाॅल्वर को हाथ लगाना महंगा पड़ गया। पुलिस के अनुसार हरदीप पुत्र रणधीर ने अपनी सुरक्षा के लिए एक गनमैन रखा हुआ है। रविवार शाम को ड्यूटी के बाद जब गनमैन सुनील अपनी रिवाल्वर हरदीप के घर छोड़कर चला गया तो सुनील का हरदीप के पास फोन आया कि वह अपनी गन वहीं कमरे में भूल गया है। उसे उठाकर सुरक्षित जगह पर रख देना। जब हरदीप रिवाॅल्वर को उठाकर रखने लगा तो उसके हाथ से रिवाॅल्वर छूट कर नीचे गिर गया और उससे फायर हो गया और गोली हरदीप के पैर में जा लगी, जिससे हरदीप घायल हो गया। फिलहाल हरदीप अस्पताल में उपचाराधीन है।