नरवाना| उझाना की बेटी गुरमीत को उझाना गांव में सरपंच व ग्रामवासियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर गांव उझाना की पंचायत ने रोड शो निकाला। इसमें पंचायत द्वारा गुरमीत व सभी स्टाफ मेंबरों के पहुंचने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर गांव के डेरे के महंत, सरपंच व गांव की युवा शक्ति द्वारा विद्यालय परिवार की प्रशंसा की। उन्होंने इसका श्रेय मेहनती व लगनशील स्टाफ को दिया। इस मौके पर प्रवक्ता अरविंद, तरसेम, सपना सिगंला, सौरभ गर्ग, सुनीता मौर, तुषार, अनूप शास्त्री, रेशू, ललिता, नीलम, सनेह, कोच वेदप्रकाश, गीता शर्मा व गीता सैनी मौजूद रहे।