पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस की 27 काे करनाल में होने वाली रैली को लेकर सौंपी जिम्मेदारी

कांग्रेस की 27 काे करनाल में होने वाली रैली को लेकर सौंपी जिम्मेदारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | हरियल रेस्ट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें नरवाना प्रभारी शीशपाल करोड़ा ने 27 मई को करनाल में होने वाली कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अशोक तंवर की संविधान बचाओ रैली के लिए कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि इस रैली में नरवाना हल्के से हजारों कार्यकर्ता संविधान बचाने में अपनी एकता का परिचय देंगे। रमनदीप रसीदां ने कहा कि करनाल में होने वाली इस रैली को लेकर जो जिम्मेदारी उन्हें व अन्य कार्यकर्ताओं को सौंपी गई व उन पर खरा उतरकर रैली को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। हरियल रेस्ट हाउस में आजाद दनौदा, बलवंत बड़नपुर, रिसाल सिंह, सरोज सुरजाखेड़ा, डाॅ. संजय, पवन जिंदल, सूबे सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...