पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्लोगन से दिया नशे से दूर रहने का संदेश

स्लोगन से दिया नशे से दूर रहने का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंघवाल में शनिवार को नशा विरोधी जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने नशे के खिलाफ पोस्टर मेकिंग, स्लोगन, पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य गुरमुख मोर ने नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बताया कि जिस व्यक्ति को इसकी लत लग जाती है, वह बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। हिंदी प्राध्यापक जगबीर दूहन ने कहा कि नशेड़ी व्यक्ति का समाज में कोई मान सम्मान नहीं करता। अंत में प्राध्यापक मक्खन लाल, आरती, पूजा, कोमल, प्रीति ने नशे के खिलाफ गीत व रागिनी प्रस्तुत की।

खबरें और भी हैं...