नरवाना | दक्ष प्रजापति महाराज धर्मशाला का शिलान्यास रविवार को क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी रामनिवास सुरजाखेड़ा ने किया। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए विधिवत नींव पत्थर रखा गया। इस मौके पर हवन किया गया। इसमें सुरजाखेड़ा सहित कई लोगों ने पूर्णाहूति डाली। रामनिवास सुरजाखेड़ा ने बताया कि दक्ष प्रजापति महाराज ने समाज को नई दिशा देने का काम किया। उनके नाम पर धर्मशाला और मंदिर बनाना सराहनीय है। इस अवसर पर संरक्षक पार्षद राजू, प्रधान कृष्ण, सचिव लहणा सिंह खरल, कैशियर बलबीर, सूरजभान, जिलेसिंह नंबरदार, जेई धर्मराज, गुगनसिंह प्रजापत, कृष्ण खरल, सत्यवान चौहान, महेंद्र पीपलथा, पूर्व प्रधान सीताराम, दिलबाग लोन, सतीश सुरजाखेड़ा, तरसेम बरटा, दिलबाग शर्मा, कुलदीप बेलरखा, मिठ्ठन उझाना, बिंटू सुरबरा, बंटी मौजूद रहे।