एसडीएम डाॅ. किरण सिंह ने उपमंडल में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं एवं विकास कार्यों का क्रियान्वयन जमीन स्तर पर और प्रभावी ढंग से हो ताकि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के बाद लोगों को उनका दीर्घकालिक फायदा मिल सके।
एसडीएम ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता पर लेने के लिए कहा। इस सिलसिले में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया गया कि उपमंडल में मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित लगभग सभी कार्य पूरे हो चुके हैं।
एसडीएम डाॅ. किरण सिंह ने सभी विभागों में प्राप्त मुख्यमंत्री की खिड़की से संबंधित शिकायतों का जल्द निवारण करने के लिए कहा। बैठक में नायब तहसीलदार ओमप्रकाश जांगड़ा, बीडीपीओ राजेश टिवाणा, एसएमओ डाॅ. देवेंद्र बिंदलिश, बीईओ जगदीश चंद्र सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।