नरवाना| आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना में मई का तीसरा सप्ताह ड्रग अवेयरनेस सप्ताह के तौर पर मनाया गया। इसमें छात्रों ने समाज में फैली नशे की बुराई को जड़ से समाप्त करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कईं छात्रों ने पेंटिंग, स्लोगन, पोस्टर आदि बनाकर नशे के प्रभावों को दिखाया तो वहीं दूसरी ओर कुछ छात्रों ने मिलकर समूह चर्चा, कविताओं व भाषण के जरिए नशे की गिरफ्त से बचने की प्रेरणा दी। नौवीं कक्षा के छात्रों द्वारा स्वयं के प्रयासों से एक स्क्रिप्ट तैयार की गई, जिसमें किस प्रकार नशा करने वाला व्यक्ति परिवार के विनाश के लिए जिम्मेदार हो सकता है, दिखाया गया।