पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमए हिंदी के परिणाम में एसडी काॅलेज की छात्राओं का परिणाम सराहनीय

एमए हिंदी के परिणाम में एसडी काॅलेज की छात्राओं का परिणाम सराहनीय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना| गुरुवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने एमए हिंदी का तीसरे सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया। इसमें सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके वरीयता सूची में नाम दर्ज किया। छात्राओं को सम्मानित किया गया। सुमन पुत्री दलबीर ने पांचवां, सुमन पुत्री सत्यवान ने छठा, साक्षी ने 15वां स्थान पाया। सुमन पुत्री सत्यवान ने मलेशिया में आयोजित महिला सर्कल कबड्डी में शानदार प्रदर्शन किया जिसको लेकर उन्हें सम्मानित किया। काॅलेज की प्रिंसिपल डॉ. पूनम शर्मा, संस्था के संरक्षक लाला गौरी शंकर, प्रधान सुरेश सिंघल, सचिव जियालाल गोयल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सिंगला ने छात्राओं और हिंदी प्रवक्ता रूकमणि सैनी, डॉ. अनीता छाबड़ा, सुदेश बनवाला, कांता जागलान व शालू गर्ग को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...