पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटी की मौत मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी को डीएसपी दफ्तर पर धरना

बेटी की मौत मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी को डीएसपी दफ्तर पर धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
9 मई को शहर के प्रेम नगर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली विवाहिता के मामले में शहर पुलिस द्वारा अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिससे आहत मृतका के परिजनों ने गुरुवार को डीएसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतका सीमा के पिता बलबीर ने बताया कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने 4 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया था लेकिन अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझ कर इस मामले में कोताही बरत रही है। क्योंकि आरोपी गुरुवार को भी डीएसपी के साथ उनके कार्यालय में चाय पीकर गए हैं। धरना दे रहे लोगों ने बताया कि जब तक पुलिस द्वारा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं डाली जाती उनका धरना यहां जारी रहेगा।

आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे

मृतका के पति सुरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गुरुवार को दोनों पार्टियों को तस्दीक के लिए बुलाया गया था। पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है।\\\' -कुलवंत बिश्नोई , डीएसपी नरवाना।

खबरें और भी हैं...