पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्यावरण संरक्षण के तहत डीएवी स्कूल में 625 पौधे लगाए

पर्यावरण संरक्षण के तहत डीएवी स्कूल में 625 पौधे लगाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवी स्कूल में सोमवार शाम को पर्यावरण संरक्षण जागरूकता एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस 625 पौधे लगाए गए व बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्य रुप से अमरूद, बरगद, पीपल, नीम, मोलसरी, आम, चकरेसिया, शीशम, बेल पत्थर व जामुन के पौधे लगाए गए।

सब डिवीजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मनीष नागर, जेएमआईसी विवेक चौधरी, जेएमआईसी सुमित कुमार सैनी, एसडीएम डॉ. किरण सिंह, डीएसपी कुलवंत सिंह, रोहताश बिरथल, एसएचओ सदर रामकुमार डीएवी स्कूल के वाइस चेयरमैन एडवोकेट सुशील कुमार ने त्रिवेणी लगाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. रवींद्र कौशिक ने बताया कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए किया जा रहा है। डाॅ. किरण सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने हर खास मौके पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। जज मनीष नागर ने कहा कि प्रदूषण से बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। प्रधानाचार्य व वाइस चेयरमैन सुशील कौशिक ने सभी अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर उनका धन्यवाद किया। अतिथियों ने आगंतुकों व बच्चों को पौधे वितरित किये।

नरवाना. डीएवी स्कूल में पौधरोपण करते जज और एसडीएम। फोटो | भास्कर

खबरें और भी हैं...