जेआरएएफ नेट में नरवाना की रश्मि अरोड़ा ने पाया 27वां रैक
नरवाना | नरवाना प्रेम नगर की रश्मि पुत्री तरसेम कुमार ने जेआरएएफ नेट की परीक्षा में 27वां रैंक हासिल कर अपने माता पिता सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रश्मि ने बताया कि दिसंबर 2017 लाइफ साइंस में नेट की परीक्षा दी थी। इसमें उसने पूरे भारत में 27वां रैंक प्राप्त किया। रश्मी फिलहाल चंडीगढ़ में एमएससी की पढ़ाई कर रही है। रस्मी का लक्ष्य एक बेहतर रिसर्चर बनकर मानव सेवा करने का है।