पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने पर आर्य कन्या महाविद्यालय की दो छात्राएं सम्मानित

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने पर आर्य कन्या महाविद्यालय की दो छात्राएं सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | आर्य कन्या महाविद्यालय नरवाना की दो पूर्व छात्राओं ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर नरवाना का गौरव बढ़ाया है। प्राचार्य ऊषा मित्तल ने बताया कि मुकेश श्योकंद ने जूलॉजी में 30वां और पूर्णिमा वशिष्ठ ने केमिस्ट्री में 57वां रैंक अखिल भारतीय स्तर पर प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में उनका स्वागत व सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रधान कृष्ण लाल, प्रबंधक रमेश गर्ग, कोषाध्यक्ष भगवानदास, आर्य समाज प्रधान इंद्रजीत आर्य, मंत्री विजय आर्य, कोषाध्यक्ष अश्वनी आर्य, नरेश आर्य, आदित्य आर्य, विवेक आर्य, अनिल आर्य, अनुराग आर्य, हरीश आर्य, विनीत आर्य, योगेन्द्र पाल व आमोद कुमार भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...