कर्नाटक में भाजपा की जीत पर नरवाना में जश्न
नरवाना | भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक में हुई जीत का जश्न नरवाना के खादी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर व नृत्य कर खुशी व्यक्त की। जोरा सिंह बड़नपुर ने बताया कि कर्नाटक की जनता का यह फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वर गोयल, सीता राम बागड़ी, ओम प्रकाश थुआ, अचल मित्तल, अंग्रेज, ईश्वर मलेठिया, नरेश नैन, संजीव सैन, इन्द्र सिंह मोर, विनोद गोयल, रिछपाल शर्मा, हंसराज, राजेन्द्र मोहलखेड़ा आदि उपस्थित थे। वहीं नरवाना से भाजपा प्रत्याशी रही संतोष दनौदा ने भी कर्नाटक में भाजपा की जीत पर हलके के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।