पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एचआईवी पॉजिटिव संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर रिपोर्ट बनाएं : डॉ. किरण

एचआईवी पॉजिटिव संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर रिपोर्ट बनाएं : डॉ. किरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम डाॅ. किरण सिंह ने एड्स कंट्रोल सोसायटी के सदस्यों के साथ बैठक की। एचआईवी पॉजिटिव ग्रस्त व्यक्तियों के लिए चलाए गए उद्देश्य खोज पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने सोसायटी सदस्यों को निर्देश दिए कि पूरे जिले में ब्लॉक स्तर पर सर्वप्रथम एचआईवी पॉजिटिव संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर रिपोर्ट तैयार की जाए।

गौरतलब है कि एसडीएम डाॅ. किरण सिंह को इस उद्देश्य खोज प्रोजेक्ट का पूरे जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में इस बीमारी के कारणों पर चर्चा की गई। इसमें वेश्यावृति, देह व्यापार, समलैंगिकता तथा ड्रग्स का इंजेक्शन के रूप में इस्तेमाल करना एड्स का मुख्य कारणों में शामिल हैं। बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र ढाका, काउंसलर संदीप व प्रवींद्र कौर, हरपाल सिंह, संतोष और लेखाकार तरसेम मौजूद रहे।

नरवाना. उद्देश्य खोज प्रोजेक्ट के सदस्यों के साथ बैठक करतीं एसडीएम डाॅ. किरण सिंह।

खबरें और भी हैं...