सब जूनियर गर्ल्स हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग स्पर्धा 24 से
नरवाना | दूसरी सब जूनियर गर्ल्स हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता 24 से 27 मई तक चंद्रशेखर आजाद सीनियर सेकंडरी स्कूल दनौदा में होगी। प्राचार्य राजाराम ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा की महिला बॉक्सर हिस्सा लेंगी।