पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘रोडवेज कर्मियों को बगैर जांच करे निलंबित करना है तुगलकी फरमान’

‘रोडवेज कर्मियों को बगैर जांच करे निलंबित करना है तुगलकी फरमान’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना. रोष व्यक्त करते रोडवेज के कर्मचारी।

नरवाना | बसस्टैंड पर तालमेल कमेटी की मीटिंग बुधवार को हरियाणा कर्मचारी महासंघ प्रेस सचिव रामनिवास की अध्यक्षता में हुई। इसमें कर्मचारियों ने रोडवेज के खिलाफ शुरू की जा रही कर्मचारी विरोधी नीतियों के प्रति रोष व्यक्त किया। इस दौरान जगदीप शर्मा व सतबीर धरोदी ने कहा कि महानिदेशक हरियाणा राज्य परिवहन चंडीगढ़ में पत्र के माध्यम से आदेश जारी किए हैं कि चालक परिचालक व अन्य रोडवेज कर्मचारियों को निलंबित से बहाल करने के आदेश मुख्यालय द्वारा जारी किए जाएंगे जो कि पहले महाप्रबंधक द्वारा देश जारी किए जाते थे।

महानिदेशक ने पत्र में कहा है कि महाप्रबंधक से यूनियन का प्रभाव दिखाकर कर्मचारी को बहाल करवा लेते थे। जो की गलत टिप्पणी है। कर्मचारियों ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को बगैर जांच पड़ताल निलंबित करना तुगलकी फरमान है। रामनिवास खरकबूरा ने कहा कि यदि महानिदेशक ने जल्द यह आदेश वापस नहीं लिए तो रोडवेज कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने मांग की कि रोडवेज बेड़े में 10,000 नई बसें शामिल करके 70,000 बेरोजगार युवकों को रोजगार दिया जाए। इस मौके पर हनुमान, सुखदेव, बलबीर, राममेहर, संदीप, नीतीश, कुमार, परविंद्र, विजय मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...