पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आग से झील गांव में 55 एकड़ गेहूं की फसल जली

आग से झील गांव में 55 एकड़ गेहूं की फसल जली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झील गांव में बड़नपुर के पास लगते खेतों में अचानक आग लग गई। जिससे लगभग 55 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के ढाई घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तब तक किसानों की फसल जलकर राख हो चुकी थी। इस मौके पर किसानों व दमकल कर्मियों के बीच कहासुनी भी हुई।

अचानक लगी इस आग में झील गांव के रमेश, ईश्वर, गोपी, संतलाल, रामकुमार पुत्र चंदगी, सुजान, रामनिवास, रामेश्वर पुत्र सरूपा, महेन्द्र , राजा, रामजीलाल पुत्र अर्जन, बीरबल, श्योचन्द पुत्र जयसिंह, रमेश पुत्र बलूराम व राम स्वरूप पुत्र मोहर सिंह की गेहूं की गेहूं की फसल जली है। पीड़ित किसानों ने बताया कि आग लगने का कारण तो उन्हें पता नहीं है लेकिन आग से उनके परिवारों के सारे सपने जलकर राख हो गए हैं।

झील गांव के खेतों में लगी इस आग सूचना मिलते ही एसपी अरुण सिंह भी मौके पर पहुंचें और पीड़ित किसानों से बातचीत की और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने एसपी के सामने दमकल विभाग की लापरवाही की भी पोल खोली। कर्मचारी दिलबीर मोर ने बताया उनकी गाड़ी आग बुझाने के लिए घोघड़िया गांव में गई हुई थी। वहां पर आग बुझाने का काम पूरा करके गाड़ियों में दोबारा पानी भरा गया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

नरवाना. झील गांव के खेतों में लगी आग पर काबू पाते लोग।

मेला मंडी के पास 2 एकड़ फसल जलकर राख

नरवाना | मेला मंडी नजदीक खेतों लगी आग से 2 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल व 30 एकड़ फाने जलकर राख हो गए। मलकीत पुत्र रतन सिंह वासी चौपड़ा पत्ती के खेत में अचानक आग लग गई। इससे 2 एकड़ खड़ी फसल व तूड़ी का एक कूप जल गया। इसके अलावा सतीश पुत्र रामकुमार, कुलदीप पुत्र रामचन्द्र, रामचन्द्र पुत्र जोगाराम, धूप सिंह के एक एक कूप। बलराज पुत्र पूण्र, सम्मत व जोरा पुत्र शिशु वासी चोपड़ा पत्ती के खेतों में 30 एकड़ फाने जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचकर दमकल ने आग बुझाई।

आग लगने से जली गेहूं-फाने

उचाना | कुचराना खुर्द से कालता गांव को जाने वाले कच्चे रास्ते पर खेतों में तूड़ी बनाने में लगी रिपर में फॉल्ट आने से लगी आग से दो एकड़ के करीब गेहूं की फसल के साथ-साथ 60 एकड़ में फाने जलकर राख हो गए। उचाना, नरवाना से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाया। दलबीर घोघड़िया की दो, रणधीर कालता की पांच, सतबीर के तीन एकड़, सूबा के तीन एकड़, राजबीर के चार एकड़, रामपाल के चार एकड़, पवन के आठ एकड़ में गेहूं के फाने, धर्मबीर के तीन एकड़ का तूड़ी का कूप जलकर राख हो गया।

कर्मचारी व गाड़ियों की कमी के कारण समय पर पहुंचने में देरी हुई। गाड़ियां घोघड़िया गांव में आग बुझाने का काम कर रही थी। जब तक गाड़ी आई तो ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। सरपंच व पुलिस की मौजूदगी में दमकल विभाग की टीम गांव में पहुंची थी। जहां लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। -बलदेव सिंह, फायर मैन दमकल विभाग नरवाना।

खबरें और भी हैं...