पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नरवाना में मंदिर के पास से ठेका हटवाने की मांग उठाई

नरवाना में मंदिर के पास से ठेका हटवाने की मांग उठाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | भगत सिंह चौक और विश्वकर्मा मंदिर के पास चल रहे शराब के ठेके को हटवाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम से गुहार लगाई है। एसडीएम डाॅ. किरण सिंह ने आश्वासन दिया है कि मॉडल टाउन के लोगों की इस समस्या का समाधान अबकारी विभाग के अधिकारियों से बात करके करवाया जाएगा।

क्षेत्रवासी नरेंद्र, गोपाल, गुरजीत सिंह, दयाल, राजेश कुमार ने बताया कि चौक के पास से शराब का ठेका हटवाने के लिए उन्होंने एक हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इसमें क्षेत्र के सभी लोगों व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने हस्ताक्षर करके शराब ठेका यहां से हटाने की मांग की है। लोगों ने कहा कि विभाग द्वारा यहां शराब का ठेका अलॉट नहीं किया गया है। लेकिन शराब ठेकेदारों ने विभाग के आदेशों के प्रतिकूल यहां शराब बेचने का कारोबार शुरू कर दिया है। इससे यहां से गुजरने वाले हर महिला, पुरुष व स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी और विभाग व पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि एसडीएम के आदेशों के बाद भी अगर यह शराब का ठेका यहां से नहीं उठाया गया तो शहरवासियों के समर्थन के साथ भगत सिंह चौक पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी शिकायत सीएम विंडों में भी दी गई है। वहीं, अाबकारी विभाग द्वारा आश्वासन भी दिया गया था कि भविष्य में शराब का ठेका यहां स्थापित नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...