पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सार्वजनिक भवनों में बनाए जाएंगे सुलभ शौचालय : एसडीएम

सार्वजनिक भवनों में बनाए जाएंगे सुलभ शौचालय : एसडीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम डाॅ. किरण सिंह ने कहा कि शहर में सफाई एवं जन साधारण की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रति प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

इस दिशा में सार्वजनिक स्थानों बस स्टैंड, सामान्य अस्पताल, शहर के मुख्य चौराहों एवं पार्कों, रेलवे स्टेशन, अनाज व सब्जी मंडियों सहित अन्य सार्वजनिक भवनों में सुलभ शौचालय बनवाए जाएंगे। इन शौचालयों में जलापूर्ति, रख रखाव तथा बेहतर सफाई, व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। एसडीएम शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शहर में सुलभ आवागमन मुहैया करवाने के लिए जल्द ही भारी वाहनों के लिए स्थान निर्धारित कर अलग से पार्किग की व्यवस्था की जाएगी।

शहर में मुख्य बाजार, चौक चौराहे तथा सार्वजनिक स्थानों व अन्य संवेदनशील स्थानों पर एलईडी लाइटें व सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रशासन द्वारा उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जा चुका हे। ताकि हर वक्त शहरी लोगों के जान व माल की हिफाजत सुनिश्चित रहे और किसी भी प्रकार अनहोनी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

खबरें और भी हैं...