पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानव सेवा समिति के प्रधान बने रमेश गर्ग

मानव सेवा समिति के प्रधान बने रमेश गर्ग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना| मानव सेवा समिति के कार्यकारी सदस्यों की बैठक शुक्रवार को गौरव पब्लिक स्कूल में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान रमेश गर्ग ने की। इस दौरान महासचिव अश्विनी आर्य ने समिति के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद सर्वसम्मति से सुमन गर्ग को चुनाव अधिकारी नियुक्त करते हुए नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाने का प्रस्ताव रखा गया। चुनाव करवाने से पूर्व मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करते हुए चुनाव की समस्त प्रक्रिया संजय चौधरी प्राचार्य मॉडल संस्कृति स्कूल बेलरखा द्वारा करवाई गई। सर्वसम्मति से रमेश गर्ग को दोबारा प्रधान व अश्विनी आर्य को महासचिव मनोनीत किया गया। उप प्रधान अवधेश शर्मा व सुरेश मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई। सह सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष कशिश बंसल, प्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र मोहन चुने गए। कार्यकारी सदस्यों के रूप में संजय चौधरी, अतुल गर्ग एडवोकेट, फकीर चंद गर्ग, महावीर प्रसाद गोयल, रोहताश श्योकंद को मनोनीत किया गया।

खबरें और भी हैं...