पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन विवाद को लेकर धनौरी में 2 गुटों में मारपीट, 10 घायल

जमीन विवाद को लेकर धनौरी में 2 गुटों में मारपीट, 10 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनौरी गांव में मंगलवार देर रात जमीन विवाद को लेकर 2 गुटों में मारपीट हो गई। इसमें 10 व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को सामान्य अस्पताल नरवाना में भर्ती कराया गया जहां से 8 को पीजीआई रोहतक व मेडिकल काॅलेज अग्रोहा रेफर कर दिया।

धनौरी गांव में हुई मारपीट की घटना में एक गुट के कुरड़िया, रणधीर, सूरजमल, महावीर, सोनू व अंग्रेजो घायल हो गए जबकि दूसरे गुट के रवींद्र, अनिल, सुखविंद्र व पाला घायल हो गए। गढ़ी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि एक गुट के घायल कुरड़िया की शिकायत पर दूसरे गुट के वकील सिंह, नायब सिंह, रामवीर, मुख्तयार व सुखविंद्र सहित 20 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे गुट के लोगों के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस कर्मी पीजीआई गए हैं।

एक गुट के 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

खबरें और भी हैं...