नरवाना | एसडी कन्या महाविद्यालय की छात्रा गुरमीत 500 में से 489 अंक लेकर ओवर आल परिणाम में द्वितीय और आर्ट में प्रथम रही। इसके अलावा स्कूल की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। इस मौके पर स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गुरमीत सहित अन्य 3 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के सचिव जिया लाल गोयल गुरमीत को 21 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद गुरमीत व अन्य अव्वल छात्राओं को खुली जीप में बैठाकर शहर में जुलूस निकाला गया।