नरवाना | जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 22 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया और छात्रा अंजू ने 500 में से 483 अंक लेकर हरियाणा प्रांत में पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त मंजू, योगिता, अरुणा, अंजलि, पूजा ने अच्छे अंक लेकर (मेरिट) प्राप्त की। प्रबंधक सतपाल जागलान व प्रधानाचार्य प्रदीप चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।