शनिवार को मानसिक रूप से परेशान 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का कब्जे लिया और शिनाख्त के रेलवे चौकी पहुंचाया। जहां शव की पहचान 17 वर्षीय ज्याेति पुत्री शमशेर निवासी दबलैन के रूप में हुई।
परिजनों ने बताया कि अल सुबह अपने घर से निकली थी। जिसके बाद उन्हें सूचना मिली की एक शव दबलैन रोड फाटक के पास मिला है। उन्होंने चौकी में जाकर शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि ज्योति ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी हुई है। ज्योति मानसिक रूप से परेशान थी और वह रोहतक पीजीआई से अपना इलाज करवा रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।