शहर की नई सब्जी मंडी में बनी लगभग सभी समस्याओं को समाधान मार्केटिंग बोर्ड द्वारा कर दिया गया है। 30 लाख रुपए की लागत से सब्जी में टीन की नई मजबूत छत, चारदीवारी, दीवारों पर कांटेदार तारों की सुरक्षा व प्लेटफार्म को ब्लाॅक लगाकर पक्का कर दिया गया है। इससे मंडी में सब्जी फल का काम करने वाले दुकानदारों की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी हुई है।
दुकानदारों ने बताया कि इससे पहले मंडी शेड सीमेंट की परत का था। जो कई जगहों से टूट चुका था और टूटी छत से बरसात के दिनों पानी व गर्मियों के दिनों में तपती धूप से उनके फल सब्जियों को खराब करती थी। दुकानदार मनू, गुलशन, महाबीर, राजेन्द्र, संदीप ने बताया कि टीन की छत लगने के बाद उनका सामान सुरक्षित हो गया है। मार्केटिंग बोर्ड द्वारा नरवाना की सब्जी मंडी में दी गई इन सुविधाओं से आमजन भी खुश है और मंडी में आने वाले ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। मंडी में बेसहारा पशुओं के आतंक को रोकने के लिए मार्केटिंग बोर्ड द्वारा नए गेट लगाए गए हैं। मार्केटिंग बोर्ड नरवाना के एसडीओ देवेन्द्र जांगड़ा ने कहा कि सब्जी मंडी में सिर्फ कांटेदार तार लगाने का काम बाकी है। जो एक दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। लगभग 38 लाख की लागत मंडी के इन विकास कार्यों में आई है। बोर्ड द्वारा टीन की छत, चारदीवारी, कांटेदार तार व प्लेटफार्म पर 80 एमएम के ब्लॉक लगाकर पक्का किया गया है।
नरवाना. नई सब्जी में लगाया गया टीन का नया शेड। फोटो | भास्कर